फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर सील, दवाएं जब्त

विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा के गुरुनानक चौराहे पर संचालित अवैध मेडिकल स्टोर की दवाओं को जब्त करती डीआई रजिया बान? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के गुरुनानक चौराहे पर संचालित एक पैथोलॉजी सेंटर में चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर को सील कर 86 हजार रुपये की दवाएं जब्त कर ली गई। औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने गुरुवार की सुबह गुरुनानक चौराहा स्थित मधु पैथोलॉजी लैब में छापामार कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी सेंटर में अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर संचालित होता मिला। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं था। जांच में संचालक के पास फार्मेसी की कोई डिग्री नहीं मिली। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर को सील कर 86 हजार रुपये की दवाएं जब्त कर ली गई हैं। साथ ही कुछ संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। डीआई ने बताया कि पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक फैला जाल
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हो रहे अवैध कार्यों का जाल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों तक फैला हुआ है। अनहोनी होने पर इसकी शिकायत लोग करते हैं, लेकिन जिम्मेदार अनसुना कर देते हैं। मेडिकल स्टोरों पर नशे की सामग्री भी धड़ल्ले से बेची जाती है, लेकिन विभाग की नींद तब टूटती है जब कोई हादसा होता है या फिर शिकायत के बाद दबाव बढ़ने लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें