फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लाइसेंस रद्द होने पर भी चल रहा है मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में लाइसेंस रद्द होने पर भी मेडिकल स्टोर के संचालन पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र योजना से लाइसेंस हासिल करने के बाद भी कई तरह की गड़बड़ी की गई है। ऐसे में अब कार्रवाई की तैयारी हो रही है। सुनवाई के बाद एक औषधि केन्द्र का लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी हुआ है फिर भी स्टोर का संचालन हो रहा है। इसके लिए फिर से शिकायत हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल के मरीजों को सस्ते दर पर दवा देने के लिए जन औषधि केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ की एक संस्था को जिले में केन्द्र संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना समिति में इसकी शिकायत हुई।
जांच में संस्था का पक्ष भी सुना गया और इसके बाद यह मिला है कि संस्था ने औषधि केन्द्रों के संचालन में कई नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद औषधि केन्द्र के संचालन का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इसके बाद भी संचालन होने की शिकायत मिली है। सीएमओ डा. मधु गैरोला का कहना है कि शिकायत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें