फोटो-6 गोंडा के धानेपुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करती डीआई रजिया बानो। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने सोमवार की शाम को धानेपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक दुकान में ताला लगाकर भाग गए। औषधि निरीक्षक ने ऐसे दुुकानदारों को नोटिस भेजकर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
सोमवार शाम धानेपुर बाजार में औषधि निरीक्षक रजिया बानो निरीक्षण करने पहुंचीं। सबसे पहले काली मेडिकल स्टोर में बिकने वाली दवाओं की जानकारी लेने लगीं, तभी आसपास के सभी मेडिकल स्टोर संचालक ताला बंद कर भाग निकले। रजिया बानो ने बताया कि काली मेडिकल स्टोर पर कई दवाएं संदिग्ध मिली, जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मेडिकल स्टोर पर दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दिया गया है।
वहीं स्टोर बंद कर भागने वाले संत मेडिकल स्टोर, सरकार मेडिकल स्टोर, दिलीप मेडिकल स्टोर एवं हजारी मेडिकल स्टोर से संचालक को नोटिस भेजी गई। डीआई ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि यदि कोई मानक विहीन दवाओं की बिक्री करते पाया गया तो संबधित का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। संवाद