फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, बदले की राजनीति का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो-7-गोंडा के महाराजगंज पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसी महाराजगंज पुलिस चौकी में ही धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि यदि सरकार बदले की भावना से लोगों को परेशान करती रही तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर ईडी ने दूसरी बार बुलाया है। उनकी राजनैतिक गरिमा पर ठेस पहुंचाने की नीयत से जान बूझकर ऐसा किया जा रहा है। ऐसी बदले की भावना की राजनीति किसी प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं की थी। कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन से निकलते पुलिस ने रोक लिया और महाराजगंज पुलिस चौकी में बैठा दिया। यहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। मांग किया कि सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर से वापस भेजा जाए।
इस अवसर पर रफीक रैनी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, अनीस नाना, जलील अहमद खान, प्रदुम्न शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, दिलीप शुक्ला, जैनुलाब्दीन खान, अभिषेक तिवारी, जमील खान, अजीम, इमरान खान, शहजादे, बरकतुल्लाह खान, सिराज अहमद, दुर्गा प्रसाद मौर्या, सगीर खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें