फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाद मुक्त देवीपाटन अभियान शुरू, गांवों में बनेगी मध्यस्थता टीम

Fri, 17 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के गांवों में अब छोटे भूमि, पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद अदालत पहुंचने से पहले गांव में ही सुलझाने की पहल होगी। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को वाद मुक्त देवीपाटन : संवाद से समाधान अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रत्येक गांव में पांच सदस्यीय मध्यस्थता टीम गठित होगी, जो आपसी सहमति से विवादों का समयबद्ध निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडल के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि गांव स्तर पर विवादों के समाधान से अदालतों पर मुकदमों का बोझ घटेगा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा। उन्होंने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने, पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में बलरामपुर के फोल्डेबल स्टडी टेबल मॉडल को बालिका शिक्षा के लिए प्रभावी बताते हुए इसे पूरे देवीपाटन मंडल में लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें