फोटो-12-गोंडा के देवरिया अलावल स्कूल के डायनिंग हाल में एमडीएम खाते छात्र। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अमृत महोत्सव में विशेष भोज मिलेगा। साथ ही स्कूलों में हर दिन कार्यक्रम होंगे। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक कार्यक्रम तय किए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर भी गोष्ठियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्कूलों के बच्चों को एमडीएम के साथ हलुवा, लड्डू, बूंदी, फल भी मिलेगा। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने एमडीएम के मीनू में नये सामानों को शामिल करने का फरमान दिया है।
बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बच्चों को नए निर्देश के साथ तय समय में विशेष भोज कराने को कहा है। डीआईओएस राकेश कुमार ने इंटर कॉलेज में चल रहे जूनियर हाईस्कूलों की कक्षाओं के बच्चों के लिए यही व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया जाना है। 2611 स्कूलों के चार लाख 60 हजार बच्चों के जरिए अभिभावकों को जोड़ने का अभियान शुरू हो रहा है। स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी, और उन्हें सम्मानित किया जाना है। विभागों में कर्मियों को झंडा दिए जा रहे हैं जो स्कूलों में तो लहराएंगे, अपने घरों पर भी लहराएं और आजादी का जश्न पूरे उत्साह से मनाएं। संवाद