फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श पर बैठे मिले मरीज, बेड पर गंदे चादर

विज्ञापन
फोटो-5 गोंडा के मनकापुर सीएचसी का निरीक्षण करते प्रभारी एडी डॉ. अनिल मिश्र। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। अपर स्वास्थ्य निदेशक के औचक निरीक्षण के दौरान मनकापुर सीएचसी में फैली अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बुधवार को मनकापुर सीएचसी पर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्र को चारो तरफ गंदगी फैली दिखी। स्त्री रोग विशेषज्ञ बिना सूचना के गैरहाजिर मिली। मरीजों की बेड शीट कई दिनों से न बदलने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

अपर निदेशक के सीएचसी पर पहुंचने पर मरीज फर्श पर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करने दिखाई पड़े। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा त्रिवेदी बिना सूचना गैर हाजिर रही। एडी ने सीएमओ को रिपोर्ट देकर वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक को ओपीडी के सामने मरीजों के बैठने की व्यवस्था, पंखा तथा पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडी को सीएचसी पर दलालों के सक्रिय होने जानकारी मिली। अधीक्षक से बिना काम सीएचसी पर घूमने वालों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की।
अपर निदेशक ने प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष, ओपीडी कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष का निरीक्षण किया। कोल्ड चेन कक्ष में रखे वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। कोल्ड चेन प्रभारी की जगह पर सहायक को देख कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण कर मेडिकल उपकरणों के विशेष रखरखाव के निर्देश दिए। स्टोर में इधर-उधर फैले उपकरणों के व्यवस्थित रखने के निर्देेश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें