फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1401 स्कूलों में एमडीएम ठप

Thu, 26 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा के 1401 स्कूलों में एमडीएम का संचालन नहीं हो रहा है। आईवीआरएस रिपोर्ट में एमडीएम संचालन न होने का खुलासा हुआ है। बेसिक शिक्षा महकमा ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एमडीएम संचालन की जांच करने का निर्देश दिया है। एमडीएम संचालन न होने पर बीएसए ने अफसरों व शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बीएसए अरुण कुमार ने  गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश में कहा है कि गत 24  मई को 1792 के सापेक्ष 1401 स्कूलों में एमडीएम का संचालन ठप पाया गया है। आईवीआरएस रिपोर्ट के आधार पर एमडीएम संचालन न होने का खुलासा हुआ है।

एमडीएम संचालन न होने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने गर्मी की छुट्टियों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक  स्कूलों में एमडीएम संचालन का निर्णय लिया गया है। 21 मई से 30 जून तक  नियमित रूप से प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक एमडीएम संचालन करने का निर्देश दिया गया है।

मध्याह्न भोजन में स्कूलों में पंजीकृत सभी बच्चों को ताजा,  गर्म, पका पकाया एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। शासन के  निर्देश का उल्लंघन करने पर संबंधित अफसर व शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने सभी शिक्षकों को भी एमडीएम संचालन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें