फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खेत में मचान से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Thu, 12 Dec 2024 11:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई के खम्हरिया में बुधवार सुबह एक राजमिस्त्री का शव संदिग्ध हालात में खेत में मचान से लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई के खम्हरिया निवासी ननकू वर्मा (45) राजमिस्त्री थे। मंगलवार देर शाम आर्यनगर के छितौनी गांव में काम करने के बाद वह घर लौटे थे। देर रात वह अचानक कहीं चले गए। ननकू काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह लोग नित्यक्रिया के लिए गए तो गांव से कुछ दूरी पर छैलू सोनकर के खेत में रखवाली के लिए बनाई गई मचान में गमछे से बंधे फंदे पर ननकू का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आर्यनगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक ननकू के बेटे विश्वनाथ की तहरीर पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें