फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री की मौत

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मुसौली गांव निवासी राजमिस्त्री केशव प्रसाद (36) की देहात कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मर्दन गांव में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। केशव के पिता भगौती प्रसाद ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि केशव नरायनपुर मर्दन गांव में कई महीने से एक मकान बना रहा था। रविवार दोपहर वहां खाना खाने के दौरान अचानक गिर गया। नर्सिंगहोम पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें