फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कर्नल के पिता के निधन पर शोक

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डॉ. आरएल बेदी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। जम्मू के अखनूर में तैनात भारतीय थल सेना के कर्नल राजेंद्र सिंह बेदी के पिता सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. आरएल बेदी (80) का मनकापुर कस्बा स्थित आवास में रविवार को अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। राजपूताना रेजिमेंट के जवान अशोक, कायम सिंह, प्रमोद व अजयवीर सिंह ने सोमवार को मनकापुर आवास पर पहुंचकर डॉ. बेदी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी देकर कंधा दिया। अयोध्या धाम के सरयू तट पर उनके पार्थिव शरीर को बड़े बेटे कर्नल राजेंद्र सिंह बेदी ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर अश्विनी बेदी, दृगपाल चोपड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, सभासद वैभव सिंह, गोपी हांडा, आकाश चोपड़ा, नितिन चोपड़ा, संजय अजमानी, राकेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे। दिवंगत डॉ. आरएल बेदी के परिवार में पत्नी स्वदेश, पुत्र कर्नल राजेंद्र सिंह बेदी, आनंद बेदी व बेटी अनुराधा खन्ना सहित अन्य परिजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें