फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 29 Aug 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। बसेहिया दर्जिनपुरवा में शुक्रवार को विवाहिता प्रियांशी (28) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। दो साल पहले प्रियांशी की शादी नकछेद से हुई थी। उनके एक बच्ची है। ससुराल वालों की सूचना पर सीओ अभिषेक दावाच्या व कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
झंझरी। देहात कोतवाली पुलिस ने दुफेड़िया गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय की आत्महत्या मामले में शुक्रवार को गांव के ही शत्रोहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शत्रोहन अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर सुनील को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें