फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसयूवी न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 08 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। दहेज में क्रेटा गाड़ी ने मिलने पर बहू को घर से निकालने के आरोप में मनकापुर कोतवाली में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के ग्राम पचपुती जगतापुर निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बेटी ज्योति की शादी विशाल सिंह निवासी अशोक विहार कॉलोनी, राजाजीपुरम, लखनऊ से तय होने पर 18 फरवरी 2022 को उन्होंने अपने पैतृक गांव में इंगेजमेंट की थी। इसमें लगभग तीन लाख रुपये खर्च किए थे। समधी राजकुमार सिंह के कहने पर दामाद विशाल सिंह के खाते में दहेज की तय रकम के 9.90 लाख रुपये आरटीजीएस से जमा किए थे। 27 अप्रैल 2022 को लखनऊ के एक मैरिज हाॅल में ज्योति की विशाल से शादी हुई थी। जिसमें लगभग 45 लख रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में क्रेटा गाड़ी की मांग करने लगे। गाड़ी न मिलने पर 28 नवंबर 2022 को ज्योति को पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि पति विशाल सिंह, ससुर राजकुमार सिंह, सास सरोज सिंह, देवर विकास सिंह व मधुवेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें