गोंडा। क्षेत्र के मझवा खास निवासी शहाना खातून ने खोड़ारे थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी आठ नवंबर 2022 को अनवार हसन से हुई थी। ससुराल पहुंचने पर देवर इजहार, ननद शहनाज, इसरार आदि ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दहेज में कम नकदी का ताना दिया। विरोध पर सभी लोगों ने मारा पीटा। उसके बाद 15 सितंबर 2023 को घर से भगा दिया और कहा कि मायके से पांच लाख नकदी और बुलेट गाड़ी लेकर आओ तो रहने देंगे नहीं तो घर में ही जलाकर मार डालेंगे। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।