बाबागंज (गोंडा)। उज्जैनी कला गांव में एक नव विवाहिता का शव उसके घर के एक कमरे में छत के हुक से सोमवार की दोपहर लटकता मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना धानेपुर क्षेत्र के उजैनीकला गांव मजरा नवडिहवा की रहने वाली ज्योति (22) पत्नी संदीप कुमार का शव उसके घर के एक कमरे में सोमवार की दोपहर साड़ी के फंदे के सहारे छत के हुक से लटकता मिला। ग्राम प्रधान सूर्यभान दुबे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।