फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिटाई से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई फांसी

Sat, 20 May 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। इससे आहत विवाहिता ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में थाना कौड़िया में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कौड़िया के ग्राम कोटिया मदारा निवासी मोहम्मद शहीद अहमद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन सायरा बानो (32) की शादी एक साल पहले सहरिया कला निवासी चांद अली के बेटे मुस्लिम से की थी। ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले आए दिन सायरा बानो को पीटते थे।
शहीद अहमद का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर भी ससुराल वालों ने सायरा बानो को पीटा था। जिससे आहत सायरा ने रात में अपने कमरे में छत के हुक में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। शहीद अहमद ने बताया कि सायरा के जेठ जगमग उर्फ खलील की सूचना पर जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कौड़िया इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि शहीद अहमद की तहरीर पर पति मुस्लिम, ससुर चांद अली व जेठ जगमग उर्फ खलील के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें