फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Fri, 04 Apr 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। पेड़ारे गढ़वा गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी रेशमी (22) का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। रेशमी के पिता कुंवर बहादुर निवासी अमडोहवा गांव ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रेशमी की शादी डेढ़ साल पहले रोहित से की थी। शादी के छह माह बाद ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने रेशमी को मारकर फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें