फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Tue, 05 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। तलेपुरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के मुंशी पुरवा चौदहा निवासी बाबूलाल चौहान ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने 20 वर्षीय पुत्री पूनम की शादी परसपुर के तलेपुरवा निवासी हीरालाल चौहान से की थी। मंगलवार को जानकारी मिली कि पूजा अपनी ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पता चला कि घटना के समय घर में पति और लगभग 80 वर्षीय ससुर ही मौजूद थे।
विज्ञापन

एसओ कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और मजिस्ट्रेट को भी मौके पर बुलाया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें