फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस

Fri, 03 Oct 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। चंदापुर शाहपुर निवासी दिनेश यादव की पत्नी राजरानी (21) का शव बृहस्पतिवार दोपहर घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा निवासी रामसंवारे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेटी राजरानी की शादी 11 जून 2023 को दिनेश यादव के साथ की थी। दामाद दिनेश, देवर अनिल, ससुर रामचंद्र, सास घनपता व ननद मंजू अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर राजरानी को प्रताड़ित करते थे। दो अक्तूबर की शाम राजरानी की मौत की सूचना मिली। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव फंदे से लटका मिला। रामसांवरे का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फंदे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें