गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के बड़हराजोत निवासी ननकू की पत्नी गुड़िया देवी (20) शनिवार सुबह घर के एक कमरे में संदिग्ध हालात मृत मिलीं। ननकू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। कोतवाल वेदप्रकाश शुक्ल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।