फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में मिला विवाहिता का शव, हत्या का लगा आरोप

Thu, 13 Jun 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

विवाहिता का शव बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर के भीतर चारपाई पर मिला। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले मधु को प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
त्रिभुवन नगर ग्रंट शुकुल गांव में महिला की मौत के बाद जांच करतीं सीओ शिल्पा वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवन नगर ग्रंट शुकुल गांव की रहने वाली एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में मिला है। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ सदर ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी चंद्रपाल मिश्र की पत्नी मधु मिश्रा (30) का शव बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर के भीतर चारपाई पर मिला। इटियाथोक के पारासराय कुलमन पुरवा निवासी मधु के भाई सुरेंद्र मिश्र ने यूपी 112 पर सूचना दी। जिसके बाद यूपी 112 की पुलिस टीम के साथ ही सीओ (सदर) शिल्पा वर्मा और सीओ (प्रशिक्षु) नित्या गोस्वामी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन मधु की शादी पांच साल पहले चंद्रपाल मिश्र से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले मधु को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि प्रताड़ता के कारण मधु बीमार रहने लगी। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर मधु की हत्या की है। सीओ (सदर) शिल्पा वर्मा ने बताया कि मधु के भाई ने तहरीर दी है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें