भंभुआ/करनैलगंज। दूदी गांव में रविवार देर रात विपिन उर्फ योगेंद्र यादव की पत्नी रूबी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विपिन रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। उनके माता-पिता दूसरे गांव में रहते हैं। घर में विपिन की तीन बहनें, बच्चे व पत्नी रूबी रहती थीं। विपिन की बहन रीता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए चली गईं। देर रात भतीजी रोने लगी तो वह भाभी रूबी के कमरे में पहुंचीं। उनका शव बेड के नीचे पड़ा देखकर गांव के लोगों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)