फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 23 Jul 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। केशवनगर ग्रंट चनगहिया निवासी गीता देवी (28) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बलरामपुर के सादुल्लाहनगर के रामपुर ग्रंट निवासी झुनझुना देवी ने बताया कि बेटी गीता की शादी करीब 10 साल पहले केशवनगर ग्रंट चनगहिया निवासी अशोक कुमार से हुई थी। उनके छह साल की बेटी व तीन साल का बेटा है। मंगलवार सुबह आठ बजे बेटी गीता ने उन्हें फोन किया था। बताया कि रात से ही ससुराल वाले पिटाई कर रहे हैं। कुछ देर बाद ससुरालियों ने फोन करके गीता की मौत की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो ससुराल वालों ने बताया कि गीता ने फांसी लगा ली थी। उसे आनन-फानन फंदे से उतार लिया गया। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें