फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किसानों को मिले खाद, दूर हो बिजली संकट

Wed, 23 Jul 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खाद की कमी व किसानों को हो रही परेशानी दूर कराने के लिए मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट और सदर तहसील में प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर खाद और बिजली की समस्या दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खरीफ के सीजन में किसान खाद के लिए परेशान हैं। समिति पर उर्वरकों की उपलब्धता न होने से किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। इससे फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा। कांग्रेसियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, शिवकुमार दुबे, केटी तिवारी, इरशाद अहमद, हंसराज पांडेय, प्रद्युम्न शुक्ल, जलील अहमद खान, रफीक रैनी, कैलाशनाथ वर्मा, आशा मिश्रा, महबूब अहमद, वीरेंद्र मिश्र, वसीम खान उपस्थित रहे। उधर, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, मुजीब, निरमेश श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद, इरफान राइनी, राजू खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, संतोष ओझा आदि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें