फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 21 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। मधईपुर कुर्मी डीहा गांव में शनिवार रात एक विवाहिता की सोते समय मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कटरा बाजार के सुकनी पुरवा निवासी बजरंगी ने बताया कि उन्होंने बेटी खुशबू (28) की शादी मधईपुरकुर्मी डीहा निवासी जमुना प्रसाद से की थी। खुशबू ने 12 दिसंबर को निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची का जन्म दिया। 16 दिसंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह ससुराल आ गई थी। उसकी तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार रात करीब आठ बजे खुशबू की मौत हो गई। बजरंगी ने ससुराल वालों पर खुशबू की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता ने शिकायत की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें