विश्नोहरपुर। पति के घर न आने से नाराज अंजली बुधवार शाम जैतपुर गांव में स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गई। अंजली ने बताया कि पति शिवपूजन पिछले एक माह से दिल्ली में हैं
विज्ञापन
कई बार फोन कर उन्हें घर बुलाया लेकिन वे नहीं आए। अंजली ने बताया कि वह बच्चों अंकुश (5) और बेटी गुल्लू (3) के साथ अकेली रहती हैं। करीब 10 दिन पहले थाने में भी गुहार लगाई थी। कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस के समझाने के बाद वह उतर आई। मायका बस्ती जिले में है। (संवाद)