फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को जलाकर मार डाला, पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर

Fri, 09 Sep 2022 03:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा

सार

गांव वालों से मिली सूचना के बाद बेटी के ससुराल पहुंचने पर पिता को शबनम का शव जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले में खरगूपुर में नरहरिया गांव के मजरे कल्लू पुरवा में दहेज में बुलेट नहीं मिली तो ससुराल वालों ने गुरुवार की रात विवाहिता को जलाकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के भटपुरवा के मजरे केसयी पुरवा के रहने वाले रजीउद्दीन ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी शबनम (20) की शादी दो साल पहले थाना खरगूपुर क्षेत्र के नरहरिया गांव के मजरे कल्लू पुरवा के रहने वाले वसीम के साथ की थी।

 

शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले शबनम को प्रताड़ित किया करते थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने गुरुवार की रात शबनम को जलाकर मार डाला। गांव वालों से मिली सूचना के बाद जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो शबनम का शव जमीन पर पड़ा मिला। रजीउद्दीन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें