फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फोटो व वीडियो से छेड़छाड़ कर तुड़वाई शादी

Sun, 28 Sep 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। इलाके में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि उसकी फोटो व वीडियो से छेड़छाड़ करके शादी तुड़वा दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पीड़िता ने बताया कि एक युवक से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। सोशल मीडिया के जरिए किसी ने संबंधित लोगों को उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेज दिए। ऐसे में शादी की बातचीत खत्म हो गई। बाद में पता चला कि इंस्टाग्राम के जरिए फोटो व वीडियो भेजे गए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संबंधित फोटो व वीडियो से छेड़छाड़ करके उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। इंस्पेक्टर केके त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें