फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनकापुर बस स्टॉप तक लगाया निशान, जल्द हटेगा अतिक्रमण

Fri, 05 Dec 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका, राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानों को चिह्नित किया। कई जगहों पर निशान लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विनोद साहू ने बताया कि अभी एसआईआर में ड्यूटी लगी है। यह काम निपटने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
शहर में अतिक्रमण के चलते लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी जाम से परेशान हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने शहर के फातिमा स्कूल से मनकापुर बस स्टॉप तक अतिक्रमण वाले स्थलों का चयन किया। यहां पूरे दिन निशान लगाने की कार्रवाई चली।
इसके बाद बड़गांव पुलिस चौकी से लेकर मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग तक चिह्नांकन किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि निशान लगवाए जा रहे हैं। जल्द ही बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें