फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, 21 करोड़ ऊपर कारोबार

Wed, 30 Apr 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अक्षय तृतीया पर्व बुधवार को मनाया गया। लोगों ने मनमाफिक आभूषण खरीदे। सोने की कीमतें ज्यादा होने के कारण सबसे ज्यादा चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की डिमांड रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल सेक्टर भी गुलजार रहा। जिले में 100 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर इस बार सराफा कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह रहा। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार सराफा कारोबारियों ने हल्के व नए डिजाइन के जेवरों की अच्छी रेंज उतारी थी। दुकान में नए पैक में आभूषण खास तौर से अक्षय तृतीया के लिए रखे गए थे। सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, नाक की कील और बालियां खूब पसंद की गईं। उधर, सहालग का भी असर दिखाई दिया। जिसमें लोगों ने हार भी पसंद किए और खरीदे।

सराफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने बताया कि अक्षय तृतीया पर करीब 20 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार हुआ है। महंगाई ज्यादा होने के कारण हल्के आभूषणों की खरीदारी ज्यादा हुई है। इसके अतिरिक्त सोने-चांदी के सिक्के, चांदी की प्लेट और गिलास की भी बिक्री हुई। सोना महंगा होने के कारण सिल्वर की प्रीमियम ज्वैलरी की मांग बढ़ी है। चांदी की ब्रेसलेट, चेन, ईयर रिंग की धूम रही।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ीं ज्योति पांडेय का कहना है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर उनके यहां से 10 से 12 वाहनों की बिक्री की गई है। उन्होंने बताया कि सहालग भी चल रही है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर्व पर लोगों में खासा उत्साह रहा। पूरे जिले में 100 से अधिक वाहन बिके हैं। एक करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें