फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डाटा लॉक होने से तमाम विद्यार्थी टैबलेट से वंचित

Thu, 26 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह से बात करती छात्रा। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मंडल के युवाओं को टैबलेट वितरित करेंगे। इसके लिए मंडल के चारों जिलों में 46,800 टैबलेट पहुंचाए गए हैं, जबकि वितरण का लक्ष्य 44,200 है। अब तक 41,686 विद्यार्थियों के आवेदन आधार से सत्यापित हो चुके हैं। इसके बावजूद डाटा लॉक होने की समस्या के चलते कई विद्यार्थी टैबलेट पाने से वंचित हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को एलबीएस पीजी कॉलेज में कई छात्र-छात्राएं शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से महाविद्यालयों, आईटीआई और तकनीकी संस्थानों को टैबलेट सौंपे गए। जिलावार आपूर्ति के तहत गोंडा को 33,200, बहराइच को 7,400, बलरामपुर को 5,100 और श्रावस्ती को 1,100 टैबलेट मिले हैं। इस दौरान सीआरओ रिंकी जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह और बीएसए अमित कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दो जगह दर्ज डाटा बना अड़चन
एलबीएस पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण और मैपिंग के दौरान डाटा लॉक होने की समस्या सामने आई। छात्र अनिल कुमार ने बताया कि उनका डाटा लॉक होने के कारण विश्वविद्यालय जाने को कहा जा रहा है। अतुल कुमार दूबे और अरशद आलम भी इसी समस्या से परेशान हैं। अरशद का कहना है कि वह वर्ष 2023 में ही उत्तीर्ण हो चुके हैं लेकिन सूची में नाम होने के बावजूद टैबलेट नहीं मिला।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों का डाटा दो जगह दर्ज होने से लॉक हो गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब कॉलेज स्तर पर ही शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र के स्तर से संस्थानों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें