फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनकापुर के एडीओ एजी का रोका वेतन

Wed, 22 Apr 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर डीएम ने मनकापुर के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) कृषि रवि प्रताप सिंह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास खंडों की प्रगति देखी। समीक्षा में मनकापुर विकास खंड में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रभारी एडीओ एजी मनकापुर के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों के स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पाई जाएगी, उनके विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें