फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रबंध निदेशक आज करेंगी बिजली व्यवस्था की समीक्षा, कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल की विद्युत व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। हाल ही में आई आंधी और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रबंध निदेशक मनकापुर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसमें विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्यों की प्रगति, उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण और आगामी मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें