फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय टेढ़ी नदी में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के गेंड़सर गांव के समीप स्थित टेढ़ी नदी में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेढ़ी नदी से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज के उपनिरीक्षक भगवान यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गेड़सर गांव के मजरे चिलम पुरवा निवासी राजेश उर्फ लल्लू (26) पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर शुक्रवार की दोपहर दुर्जनपुर घाट बाजार से गैस सिलिंडर लेकर घर पहुंचा और उसके बाद नहाने के लिए घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित टेढ़ी नदी पर चला गया। जहां वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना लल्लू के पड़ोसी सत्य नरायन ने थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें