फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में युवक को थर्ड डिग्री!: हिरासत में पीटकर मार डाला... इस आरोप में पूछताछ के लिए ले गए थे, लाश छोड़ भागे

Thu, 06 Nov 2025 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में तेल चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरपीएफ के दो दरोगा पर केस दर्ज कर लिया है। युवक को पूछताछ के लिए ले गए थे, मृत हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
1 of 11
sanjay sonkar death - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के गोंडा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सरसों के तेल की चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लेकर गए अनुसूचित समाज के एक युवक की मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों पर युवक को पीटकर मार डालने का आरोप है। भाई की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो दरोगा व दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ ने भी मामले की विभागीय जांच शुरू की है।

मोतीगंज के किनकी गांव निवासी संजय कुमार सोनकर (36) के भाई राजू सोनकर ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे आरपीएफ के तीन जवान घर आए और सरसों तेल चोरी का आरोप लगा छोटे भाई संजय को पूछताछ के लिए साथ ले गए। 

शाम करीब 4:30 बजे संजय को दोबारा कार से लेकर आए और बरुआ गांव में एक दुकानदार के पास ले गए। वहां आरपीएफ के एसआई सुरेंद्र कुमार, करन सिंह यादव, कांस्टेबल अमित कुमार यादव व एक अन्य ने भाई को बुरी तरह से पीटा। मौत होने पर शव को मेडिकल कालेज में छोड़कर भाग गए। बुधवार सुबह हमें बताया गया कि संजय अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

2 of 11
मेडिकल कॉलेज में मर्च्युरी हाउस के बाहर रोते परिजन व बेहोश हुई गीता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरपीएफ के दो दरोगा पर केस
नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि संजय की तहरीर पर आरपीएफ के एसआई सुरेंद्र कुमार, करन सिंह यादव, कांस्टेबल अमित कुमार यादव व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 11
गोंडा मेडिकल कॉलेज की मर्च्युरी हाउस के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
वहीं, डॉ. कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों के पैनल ने संजय का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार देर शाम मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट बताया गया है। इस कारण बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
 

4 of 11
गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गीता को इलाज के लिए ले जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा सवाल: 12 घंटे तक संजय के साथ क्या किया
गोंडा रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट से महज दस किलोमीटर की दूरी से संजय सोनकर को पकड़ने के बाद उसे पोस्ट तक नहीं लाया गया। आरपीएफ टीम 12 घंटे तक उसे लेकर कहां रही, उसके साथ क्या किया, मौत कैसे हो गई, देर रात मेडिकल कॉलेज में शव छोड़कर क्यों भागे? ये गंभीर सवाल आरोपियों की मुश्किल आगे और बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

5 of 11
गोंडा में मोतीगंज के किनकी गांव में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब क्या हुआ
बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिजन अस्पताल पहुंचे
सुबह 09.15 बजे उन्हें संजय की मौत की जानकारी हुई
विरोध के बीच 9.30 बजे अस्पताल परिसर में पुलिस सक्रिय हुई
10.00 बजे मॉर्चुरी के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा
01.30 बजे कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई
विज्ञापन

6 of 11
गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गीता को इलाज के लिए ले जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोते-रोते बेहोश हुईं गीता
पति संजय की मौत पर मेडिकल कॉलेज में पत्नी गीता के साथ ही अन्य परिजन रोकर बेहाल थे। परिवार की महिलाएं गीता को संभाल रही थीं। रह-रहकर वह बेहोश हो जातीं। पानी की छींटे मुंह पर डालकर होश में लाया जाता। दोपहर करीब 12 बजे वह अचानक बदहवास हो गईं। पानी की छींटे मारने पर भी नहीं उठीं तो परिवार के लोग गोद में उठाकर इमरजेंसी की ओर दौड़ पड़े। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने गीता का इलाज किया। इसके बाद उन्हें होश आया।
 
विज्ञापन

7 of 11
संजय सोनकर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
बरुआचक रेलवे स्टेशन के पास 28 सितंबर को मालगाड़ी के वैगन का लॉक तोड़कर सरसों तेल चोरी की वारदात के बाद से आरपीएफ की टीम केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। टीम कई बार बरुआ और किनकी गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ करती रही। मृतक के भाई राजू का आरोप है कि चोरी में शामिल लोगों की जानकारी के लिए आरपीएफ अक्सर गांव के लोगों को धमकाती। 
 

8 of 11
गोंडा रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे ग्रामीण दहशत में रहे। मंगलवार को आरपीएफ ने उनके भाई को घर से उठा लिया। बुधवार सुबह भाई की मौत की खबर आई। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय का कहना है कि संजय को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने उससे एक अन्य आरोपी रामफेर के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि वह मनकापुर अपने ससुराल में है। 

 

9 of 11
गोंडा मेडिकल कॉलेज में मर्च्युरी हाउस के बाहर रोती बेटी मानसी व परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसपर टीम उसकी तलाश में संजय को लेकर मनकापुर दबिश देने चली गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि वह निकल गया है। इसलिए टीम उसके दूसरे ठिकाने पर दबिश दी। इसी में समय लगा। वहां से लौटते समय संजय को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 

10 of 11
मृतक संजय व रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
आरपीएफ की अभिरक्षा में संजय सोनकर की मौत गंभीर मामला है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सभी बिंदुओं की जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-महेंद्र प्रसाद दूबे, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ
विज्ञापन

11 of 11
संजय की फाइल फोटो और उसकी बेटी व परिजन बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरपीएफ पोस्ट गोंडा के कर्मियों की अभिरक्षा में युवक की मौत का मामला गंभीर है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी होगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।- चंद्रमोहन मिश्र, डीआईजी, आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें