फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: मामा ने की तलवार से गला काटकर भांजी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सिसईया दलेल गांव में ससुराल से अपने प्रेमी के घर भाग कर आई एक विवाहिता को उसके मामा ने अपने भाई के साथ मिलकर तलवार से काट डाला। हत्या के बाद मामा और उसका भाई दोनों फरार हो गए। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना की दुबहा बाजार चौकी क्षेत्र के सिसैया दलेल गांव निवासी नसीब अली की पुत्री सोनिया खातून (22) का गांव के एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद किया था।
वापस घर आने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी गांव के ही एक युवक से शादी कर दी। तभी से वह ससुराल में रह रही थी। मंगलवार को वह अपने ससुराल से भागकर अपने प्रेमी के घर चली गई। इसकी जानकारी परिवार के लोगों समेत पास के बखरिया गांव के रहने वाले उसके मामा को हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका मामा अपने भाई के साथ सीधे प्रेमी के घर पहुंचा और अपनी भांजी सोनिया खातून (22) की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मामा अपने भाई के संग मौके से फरार हो गया।
हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कौड़िया मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि सिसैया दलेल गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है।
पुलिस ने अधीक्षक ने बताया कि हत्या ऑनर किलिंग में हुई है। हत्या के बाद से मायके वाले फरार हैं। मामले की पूरी पड़ताल कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें