फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: आज हर-हर, बम-बम से गूंजेंगे शिव मंदिर

Sat, 18 Feb 2023 06:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महा​शिवरात्रि पर दुखहरणनाथ मंदिर को सजाया गया।
विज्ञापन
गोंडा। महापर्व शिवरात्रि शनिवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शिवालयों में पूजन-अर्चन को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन तैयारी होती रही। शनिवार की दोपहर बाद भव्य शिव बरात निकाली जाएगी, और रात में शिव पार्वती का विवाह कराया जाएगा। शिवालयों पर भक्तों की भीड़ होगी और मेला लगेगा। शिवालयों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर में खरगूपुर के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर, शहर के दुखहरणनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडीनाथ, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ व मनकापुर के करोहानाथ शिव मंदिरों पर दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां मेले का आयोजन होगा।

शिवरात्रि के मद्देनजर मंदिर को फूल माला, झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया है। कई मंदिरों पर पूजन की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार दोपहर में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजा, ढोल नगाड़ों के बीच विभिन्न देवी-देवता, भूत, पिशाच के साथ भव्य शिव बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन

रूट का डायवर्जन रहेगा
- महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर भी यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गुरुनानक चौक व बड़गांव पुलिस चौकी से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इन्हें बहराइच रोड के रास्ते निकाला जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे। इसके अलावा सीओ के नेतृत्व में भी पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
एसडीएम ने लिया जायजा
खरगूपुर (गोंडा)। महाशिवरात्रि मेले को लेकर पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर व गर्भ गृह का शुक्रवार को एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश आदि पर चर्चा की। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी, लेखपाल अभिषेक सिंह आदि रहे।
ब्रह्म मुहूर्त में तीन बजे से करें जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार की भोर ब्रह्म मुहूर्त में तीन बजे से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बताया कि पूजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर कमेटी के लोगों को सहयोग में लगाया गया है। करनैलगंज स्थित बरखंडीनाथ मंदिर के महंत सुनील पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। यहां श्रद्धालुओं के लिए पूजन सामग्री की व्यवस्था रहेगी। कमेटी के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें