गोंडा। मंडलीय कारागार में निरुद्ध कैदी शोभाराम साहू निवासी छबीलेपुरवा गंगापुर की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि कैदी की तबीयत खराब होने पर केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 25 अगस्त 2025 की शाम उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी (सदर) को नामित किया गया है। जांच अधिकारी से कहा गया है कि वह घटना के सभी पहलुओं की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। (संवाद)