फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बरौली में स्कूल की जमीन पर बने मदरसे को किया ध्वस्त

Wed, 07 May 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ढहाया गया अवैध निर्माण।
विज्ञापन
उमरी (गोंडा)। ग्राम पंचायत बरौली में बुधवार को तहसील प्रशासन ने स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मदरसे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बरौली के बरजोर नगर में स्कूल फॉर्म की जमीन पर लगभग 8 फीट तक अवैध रूप से कब्जा कर मदरसा संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसके विरुद्ध गांव के ही निवासी संजय मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद न्यायालय ने 28 अप्रैल को आदेश जारी कर अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाने और विद्यालय की भूमि को सुरक्षित करने का निर्देश दिया था।
इसी के अनुपालन में बुधवार को एसडीएम तरबगंज राजीव मोहन सक्सेना की अगुवाई में प्रशासनिक और पुलिस टीम ने बरौली स्थित बरजोर नगर में निर्मित करीब 8 फीट मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया। साथ ही अवैध रूप से बने कई अन्य मकानों की भी पहचान की गई है। जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक अवधेश द्विवेदी, अनुज श्रीवास्तव, अवधेश चौबे, रामेश्वर दत्त तिवारी, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय, नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें