फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, एफआईआर दर्ज

Sat, 30 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन आपसी संबंध ठीक न रहने के कारण उसका तलाक हो गया था। वह अपने मायके में रह रही थी। लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान तारीफ से हुई।
दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि 27 मई को दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विरोध पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। निरीक्षक अपराध मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी तारीफ के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें