मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते अपर जिला जज दानिश हसनैन व मौजूद अन्य। स्रोत: विभाग
गोंडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को मेडिकल काॅलेज सभागार में महिलाओं को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने कहा, चाहे घरेलू महिलाएं हों या कामकाजी, सभी को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, यदि किसी भी महिला को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वो ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम को डाॅ. एमडब्ल्यू खान, वन स्टाॅप सेंटर की प्रभारी चेतना सिंह, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी ने भी संबोधित किया। (संवाद)