फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैडम! मैं जिंदा हूं, मृतक दिखाकर पेंशन रोक दी

Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर में आयोजित समाधान दिवस मे प्रार्थना पत्र देते फरियादी। -संवाद
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। मैडम! मैं जिंदा हूं, मुझे पेंशन दिलवा दीजिए। पिछले 35 वर्षों से पेंशन मिल रही थी। बीते एक साल से उसे मृतक दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई।
विज्ञापन

यह पीड़ा लेकर शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में वीरपुर की 85 वर्षीय धनपता डीएम नेहा शर्मा के पास पहुंचीं। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। ग्राम चांदपुर दुर्गा की रहने वाली रमावती देवी ने एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत की कि पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है। वह अपने निजी भूमि पर नींव का निर्माण करवा रही थीं। कुछ लोगों ने नींव उखाड़ दी। ग्राम देवरिया निवासी कालीदीन ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। थाना खोड़ारे के ग्राम अल्लीपुर की रहने वाली कंचन वर्मा ने दीवाल निर्माण को लेकर शिकायत की। 115 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। बीएसए अतुल तिवारी, डीपीआरओ लालजी दुबे, सीएमओ रश्मि वर्मा, डीएफओ पंकज शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीडीओ ने सुनीं शिकायतें
करनैलगंज(गोंडा)। तहसील करनैलगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन और उप जिलाधिकारी भारत भार्गव, तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने संयुक्त रूप से जन शिकायतों को सुना। सर्वाधिक शिकायत में भूमि से संबंधित विवाद के मामले आए। कुल 76 शिकायतों आईं जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुभद्र प्रसाद, नायब तहसीलदार अनु सिंह सहित तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें