फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना पंजीकरण चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीनें जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिना पंजीकरण संचालित हो रहे मानकविहीन पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केेंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। अलावल देवरिया के बग्गीरोड स्थित बिना पंजीकरण संचालित हो रहे एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को सीजकर सभी जांच मशीनें जब्त कर ली गईं।
विज्ञापन

रविवार को एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने रविवार को अलावल देवरिया बग्गी रोड स्थित एक अवैध अल्ट्रासाउंड पर छापा मारा। किराए के मकान में संचालित केंद्र में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर व रीजेंट बरामद हुआ। केंद्र संचालित कर रही एक महिला समेत दो लोग बिना पंजीकरण सेंटर चलाते पाए गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पोर्टेबल मशीन गांवों में ले जाकर घर पर ही अल्ट्रासाउंड कर दिया जाता था। इससे भ्रूण लिंग जांच भी आसानी से हो जाती थी। सेंटर को सीज कर अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मशीनों को जब्त कर लिया गया है। एससीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमति के बाद संबंधित संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें