फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में सात फेरों संग जिंदगी के बंधन में बंधे प्रेमी-प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिला थाने में रविवार को प्रेमी-प्रेमिका विवाह के बंधन में बंध गए। पुलिस की मौजूदगी में पुरोहित ने मंत्राच्चोर के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। दरअसल कॉलेज लाइफ में शुरू हुए प्रेम-प्रसंग में विवाह के लिए एक पक्ष के परिवारीजन तैयार नहीं थे। ऐसे में दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई और मामला महिला थाने पहुंच गया। इसके बाद युवक-युवती दोनों के परिवारीजन विवाह के लिए राजी हो गए और थाने में ही रीति रिवाज संग विवाह संपन्न हो गया।
विज्ञापन

महिला थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि गोरखपुर जनपपद खजनी थाना क्षेत्र के छताई गांव के रहने वाले ओमप्रकाश मौर्या की बेटी रीना मौर्या और गोंडा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के विष्णूपुरी कालोनी के रहने वाले गिरिजा शंकर वर्मा का बेटा रितेश कुमार वर्मा अयोध्या जनपद के एक कॉलेज से बीटेक कर रहे थे। एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया।
दोनों के परिवार के लोगों को इसकी भनक लगी तो काफी विरोध हुआ। हालांकि रीना के परिवार वालों को बेटी के प्यार के खातिर हार माननी पड़ी और वे शादी केे लिए तैयार हो गए। लेकिन रितेश के परिवार के लोग राजी नहीं हुए तो रीना के पिता ओमप्रकाश मौर्या ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिसके बाद मामला जांच के लिए महिला थाने आ पहुंचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों परिवार वालों को बुुलाकर समझाया गया तो वे शादी कराने को राजी हो गए। इसके बाद रविवार को करनैलगंज के रहने वाले पंडित जानकीराम शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ दोनों की अग्नि के सामने शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें