फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट

Mon, 17 Jul 2017 11:17 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
। लखनऊ से चलकर बाया बलरामपुर-बढ़नी होते हुए नकहा जंगल गोरखपुर जाने वाली पैंसेजर ट्रेन में रविवार रात गोंडा से इटियाथोक के बीच में यात्रियों से लूटपाट का मामला सामने आया है। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी ट्रेन में चल रहे सुरक्षा गार्ड को दी थी।
विज्ञापन


वहीं जीआरपी का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। बलरामपुर हरैया बाजार निवासी संसारमणि जायसवाल ने बताया कि रविवार को वह अपनी 10 वर्षीय बेटी का लखनऊ से इलाज कराकर नकहा जंगल जाने वाली पैंसेजर ट्रेन संख्या 55032 से वापस आ रहे थे।

गोण्डा व इटियाथोक के बीच में अज्ञात लुटेरों ने उनसे पांच हजार नकदी छीन ली। इसके अलावा यात्री नगीना यादव का बैग गायब हो गया। वहीं चिल्हिया सिद्घार्थनगर के यात्री अली अहमद ने बताया कि उनका बोरे में बंधा बिस्तर व कपड़ा भी गायब हो गया।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि हम लोगों ने मामले की जानकारी ट्रेन में मौजूद रेल सुरक्षा गार्ड मृत्युंजय राय को दी थी। गार्ड के आश्वासन पर हम लोग चले गए। इस संबंध में जब जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन गोंडा प्रभारी चन्द्रेश गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें