फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एटीवीएम से नहीं मिलते लंबी दूरी के रेल टिकट

Sat, 27 Sep 2025 07:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे स्टेशन पर लगी एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से टिकट बिक्री में खेल चल रहा है। कम कमीशन मिलने के कारण वेंडर लंबी दूरी के टिकट नहीं बेचते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। टिकट बुकिंग काउंटर पर भीड़ अधिक होने से अधिकांश यात्री एटीवीएम से टिकट लेकर यात्रा करते हैं, लेकिन लंबी दूरी के टिकट देने से वेंडर मना कर देते हैं। इससे अक्सर यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के हॉल में चार एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाई हैं। एटीवीएम से टिकट बिक्री के लिए नौ वेंडर लगाए गए हैं। ताकि टिकट काउंटर पर भीड़ बढ़ने पर बुजुर्ग व महिलाओंं के साथ ही अन्य यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो, लेकिन एटीवीएम के वेंडर 150 किलोमीटर तक दूरी वाले स्टेशनों के ही टिकट बेच रहे हैं। लंबी दूरी के टिकट मांगने पर कोई न कोई बहाना करके यात्रियों को टरका देते हैं। इससे कतार में लगे यात्री अपना नंबर आने पर निराश होते हैं। मनकापुर के नगरा गांव निवासी रामशिरोमणि ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था। इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोंडा पहुंचे। यहां टिकट काउंटर पर भीड़ थी। एटीवीएम पर टिकट लेने पहुंचे तो वेंडर ने बताया कि दिल्ली का टिकट मशीन से नहीं निकल रहा है। लंबी दूरी के टिकट देने में वेंडरों की बहानेबाजी से यात्री परेशान हो रहे हैं।

दरअसल 150 किलोमीटर की दूरी के रेल टिकट बेचने पर एटीवीएम के वेंडर को तीन प्रतिशत कमीशन मिलता है। 200 किलाेमीटर से अधिक दूरी के टिकट की बिक्री पर सिर्फ एक रुपया कमीशन मिलता है। इससे वेंडर लंबी दूरी के टिकट बेचना नहीं चाहते हैं। एक दिन में अगर एक वेंडर 150 किलोमीटर की दूरी के 50 टिकट बेचता है तो उसे टिकट बिक्री के कुल मूल्य 7500 रुपये पर तीन प्रतिशत यानी 225 रुपये कमीशन मिलता है। लंबी दूरी के टिकट पर एक रुपया ही कमीशन मिलता है। लंबी दूरी के टिकट वापसी पर कमीशन कट जाता है। यही कारण है कि वेंडर लंबी दूरी के टिकट बेचने से कतराते हैं।
विज्ञापन




वापसी पर कमीशन कटने से नहीं बेचते लंबी दूरी के टिकट
150 किलोमीटर दूरी के टिकट बेचने पर कमीशन मिलता है। लंबी दूरी के टिकट पर मिलने वाला एक रुपये कमीशन टिकट की वापसी पर कट जाता है। इसलिए वेंडर लंबी दूरी के टिकट बेचने से कतराते हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए उन्हें लंबी दूरी के टिकट बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


—रोशन लाल मीना, वाणिज्य अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें