फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वकीलों की हड़ताल से बैरंग लौटे वादकारी

Wed, 29 Jan 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बस्ती में अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव की हत्या के विरोध में वकीलों की कलमबंद हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। वकीलों की हड़ताल से कचहरी में आए वादकारी बैरंग लौटने को विवश हुए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, संचालन बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री रमेश कुमार चौबे व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा के संचालन में हुई बैठक में बुधवार व बृहस्पतिवार को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में बुधवार को अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल कर काम नहीं किया।



निगरानी के लिए आठ अधिवक्ता नामित

गोंडा। संयुक्त बार एसोसिएशन की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं की निगरानी के लिए अधिवक्ताओं की आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सिविल कोर्ट की निगरानी के लिए अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला, राजू चौबे, सुधीर पांडेय, विमल प्रकाश व राम आशीष तिवारी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित न्यायालयों की निगरानी के लिए सुशील कुमार मिश्रा, राज कुमार द्विवेदी और हरिओम पांडेय को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें