फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार करेंगे प्रेरक

Wed, 19 Aug 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय का भुगतान न होने से नाराज प्रेरकों ने साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। 23 अगस्त को बेलसर ब्लॉक में साक्षरता परीक्षा का आयोजन होना है। मानदेय के भुगतान के लिए प्रेरकों ने पहले भी बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज प्रेरकों ने कहा कि अब परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


23 अगस्त को देश की सबसे बड़ी साक्षरता परीक्षा होने जा रही है। इससे पहले चीन में साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया था। चीन के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है जो विश्व में सबसे बड़ी परीक्षा एक साथ पूरे देश में 23 अगस्त को करने जा रहा है। इस परीक्षा में 14 से 35 वर्ष के वे नव साक्षर परीक्षा देंगे, जिनको प्रेरकों ने लोक शिक्षा केन्द्रों पर निरक्षर से साक्षर बनाया है। प्रेरकों को इस कार्य के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिये जाने की व्यवस्था है।

 आरोप है कि बेलसर ब्लॉक के 84 प्रेरकों को दस माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। प्रेरक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि यहां पर तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का पांच जुलाई को बहराइच जनपद में स्थानांतरण कर दिया गया। छह जुलाई को तरबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार नाथ को चार्ज मिला। कुछ ही दिन बाद स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे मेडिकल लीव पर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अगस्त को बीईओ वजीरगंज अर्जुन वर्मा ने तरबगंज व बेलसर का चार्ज लिया। लेकिन वित्तीय चार्ज न होने के कारण प्रेरकों का मानदेय भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें