फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के पदों के आरक्षण की सूची आज होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के 18271 पदों के आरक्षण की सूची अब बुधवार को ही जारी हो पाएगी। मंगलवार को सूची जारी होने की उम्मीद में पूरे जिले के दावेदारों की भागदौड़ लगी रही।
विज्ञापन

14 ब्लाकों से आए पदों के आरक्षण के प्रस्तावों की जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ ने पूरे दिन समीक्षा किया। हर ब्लाक के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में देर रात तक जमे रहे। माना जा रहा है कि आरक्षण के लिए जारी शासनादेशों के आधार पर सूची तैयार किए जाने की कवायद में जुटे रहे।
माना जा रहा है कि 1214 प्रधानों के साथ ही पंचायत आरक्षण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ब्लाकों से आए प्रस्तावों में कमियां मिलने पर उसे सुधारने और त्रुटि रहित सूची तैयार करने की मशक्कत होती रही।
विज्ञापन

1214 प्रधान के पदों के आरक्षण की स्थिति को जानने के लिए लोगों में ज्यादा बेचैनी रही। आरक्षण के लिए तय किए गए पदों के आधार पर सूची तैयार की जानी थी, जिसे तैयार तो कर लिया गया है लेकिन अभी सूची जारी होने में समय लगेगा। माना जा रहा है कि शासन की ओर से आपत्तियों के लिए चार मार्च से आठ मार्च का समय तय किया गया है।
ऐसे में अभी आरक्षण की सूची जारी करने के लिए समय है। बुधवार को ही सूची जारी होने के संकेत अफसरों ने दिया। बताया जा रहा है कि देर रात आरक्षण की तैयार सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी की तरफ से आरक्षण का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जाना है और उसी सूची पर आम लोगों से आपत्तियां ली जानी हैं।
जिले की 1214 पंचायतों में प्रधान पदों के 519 पंचायतों को आरक्षित कर दिया गया है। महिलाओं के लिए 226 सीटें रिजर्व होंगी। 71 पंचायतों अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं और 127 पंचायतें अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।
112 पंचायतों को अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए सीटें तय की गई हैं। वहीं 209 पंचायतों को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। 226 पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 469 पंचायतें तय कर दी गई हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत के 65 पदों, सदस्य के 15410 पदों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1612 पदों के आरक्षण के प्रस्ताव तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें