करनैलगंज में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करतीं एसडीएम नेहा मिश्रा। - संवाद
गोंडा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 2,975 मतदेय स्थलों की प्रकाशित अनंतिम सूची जिले की बेवसाइट डीईओ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इससे कोई भी मतदाता विधानसभावार मतदेय स्थलों की जानकारी हासिल कर सकता है। साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में तैनात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी 18 नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। ईआरओ स्तर से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। करनैलगंज संवाद के अनुसार, एसडीएम नेहा मिश्रा ने मंगलवार को बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की लोगों को जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि करीब 120 मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण किया। (संवाद)